देहात : बीज से बाज़ार तक ।

DeHaat
4 min readApr 13, 2018

रामदीन बख़रीया जिला-पश्चिमी चंपारण का निवासी है। रामदीन पिछले 15 सालों से परंपरागत तरीके से धान की खेती कर रहा है। इसके बावजूद उसे खेती में कोई फायदा नहीं हुआ। इस बार भी सही बीज़ का इस्तेमाल ना करने से फ़सल अच्छी नहीं हुई। गाँव के स्थानीय व्यापारी उत्पादन के लिए स्वीकार्य दर नहीं दे रहे हैं। इसके कारण खेती में लगा रामदीन का निवेश भी निकलना मुश्किल हो रहा है।

एक दिन रामदीन पास के गाँव के पंचायत भवन से गुज़र रहा था , तभी उसने किसान चाचा को कुछ किसानों से बातें करते सुना। उनमें से कुछ किसान उसके गाँव के भी थे। वह रुक कर उनकी बातों को सुनने लगा।

किसान चाचा : किसान भाई बंन्धुओं ,आप किसी भी समस्या को बेहिचक हमें बताएं
हम उसके बेहतर निवारण की कोशिश करेंगे।

रामदीन : राम राम चाचा जी !
किसान चाचा : राम राम बबुआ ! बताइए

रामदीन : चाचा जी, मैं रामदीन, बगल के गाँव से हूँ। बस इस बार की फ़सल की बड़ी चिंता लगी है। भरोसा उठ गया है खेती बाड़ी से। हर साल की एक ही कहानी, ना कोई अच्छी बीज ना ही कोई सलाह देने वाला।

किसान चाचा : अरे भाई, आप इतनी परेशानी में हैं, एक बार देहात सेंटर क्यों नहीं आते! चिंता मत कीजिए, आइए मेरे साथ, हमारे पास एक ऐसा समाधान है जो किसानों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान कराता है।

किसान चाचा : यह देहात केंद्र है। देहात एक ऐसा मंच है जो कि किसानों को बीज के चयन से लेकर खेती से जुड़े उत्पादों को उचित मूल्य में मदद करता है। देहात के माध्यम से सही प्रकार के बीज, खाद,कीटनाशक इत्यादि को टोल फ्री नंबर 18002701420 एवं देहात Android Application के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

आज भी कई किसान पुरानी कृषि प्रणालियों, जलवायु परिवर्तन एवं साधनों की कमी के कारण से कम आय अर्जित कर पातें हैं। इससे किसानों को अपना घर चलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे किसान भाई देहात से जुड़कर कृषि वैज्ञानिकों से उत्तम सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

किसान अपने उत्पाद को देहात केंद्र के द्वारा भी बेच सकते हैं। इससे उत्पादन के लिए अधिकतम मूल्य और सही वजन का आश्वासन मिलता है। इसके अलावा हमारे कृषि विशेषज्ञ सर्वोत्तम फसल प्रणालियों पर प्रशिक्षण देते हैं। देहात समन्वयक फसलों की समस्या के मामले में किसानों के अनुरोध पर खेत का भ्रमण भी करते हैं तथा किसानो के लिए उचित समय पर कृषि सम्बन्धी प्रशिक्षण भी कराते हैं ताकि किसान नई खेती की तकनीकों को समझ सकें

रामदीन : चाचा जी हम कब और कैसे इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं?

किसान चाचा : किसानों को अपने नजदीकी देहात केंद्र के तहत पंजीकृत करना होगा। पंजीकृत होने के बाद वे देहात केंद्र के तहत प्रदान की जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

रामदीन : चाचा जी क्या मैं ये सारी सुविधाएँ मैं घर बैठे प्राप्त नहीं कर सकता?

किसान चाचा : अरे बबुआ! देहत के तहत किसान नए उत्पादों व विशेष प्रस्तावों के बारे में जानकारी देहात मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। किसान फसल की खुराक जैसे बीज,खाद और कीटनाशक खरीद सकते हैं। ऐप के माध्यम से फसल को बेच सकते हैं और खेती के बारे में किसी भी प्रश्न का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। देहात आपको एक स्थान से कृषि के सारे समाधान प्राप्त कराता है।

आज अपने नजदी की देहात से जुड़िये और सेवाओं को प्राप्त कीजिये।

रामदीन : चाचा जी ये सारी जानकारी देने की लिए धन्यवाद। मैं आज ही देहात मोबाइल ऐप डाउनलोड करूँगा और इसकी जानकारी अपने अन्य किसान भाइयों को भी दूंगा ।

देहैट एंड्रॉइड एप्लिकेशन की कुछ विशेषताएं
https://play.google.com/store/apps/details?id=app.intspvt.com.farmer&hl=en

--

--

DeHaat

From Soil to Market — Building Tech Solutions for Next Agri Revolution